ऍफ़एनबी नेटवर्क शिमला,मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सुश्री कुमुद द्वारा संपादित पत्रिका 'डायरी टाइम्स' का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने संपादक और प्रकाशक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डायरी टाइम्स पत्रिका समकालीन समय के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों को कवर करेगी और पत्रकारिता की उच्च नैतिकता को बनाए रखेगी।
इस अवसर पर प्रबंध संपादक अभय गुप्ता, जनसंपर्क प्रमुख अर्पित गुप्ता, मीडिया पार्टनर विमल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Tags
himachal news
.jpeg)