मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के साथ दीपावली मनाई

 


 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिन प्रदेश के लोगों के साथ अपने सरकारी निवास ओक ओवर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।
 
राजनीतिक नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और समृद्ध नव वर्ष की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post