हाफिज को पश्चिम एशियाई देश में शिफ्ट करने के लिए जिनपिंग ने पाक को दी थी सलाह: रिपोर्ट; चीन ने कहा- आरोप बेबुनियाद

पाकिस्तान मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पश्चिम एशिया के किसी देश में शिफ्ट कर सकता है। दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि इसके लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को सलाह दी थी। हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को रिपोर्ट को बेबुनियाद करार दिया। कहा कि खबर में किए गए दावे चौंकाने वाले हैं, चीन ने कभी ऐसा नहीं कहा। बता दें कि हाफिज जमात-उद-दावा का प्रमुख है और अमेरिका ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करते हुए 1 करोड़ डॉलर का ईनाम रखा है। पिछले दिनों नवाज शरीफ ने पहली बार एक इंटरव्यू में कबूला कि मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kl6ZnN
via

Post a Comment

Previous Post Next Post