थरूर पर सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, कांग्रेस नेता ने चार्जशीट को हास्यास्पद बताया

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में चार्जशीट दायर की। इसमें उनके पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर पर पत्नी के साथ क्रूरता से पेश आने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 3 हजार पन्नों की चार्जशीट में थरूर अकेले आरोपी हैं। उन्होंने चार्जशीट को लेकर पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े किए। साथ ही इसे हास्यास्पद बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही। बता दें कि सुनंदा दिल्ली के एक लग्जरी होटल में जनवरी, 2014 को मृत पाई गई थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jVf2aP
via

Post a Comment

Previous Post Next Post