दिल्ली में दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी के साथ बारिश, 40 उड़ानें डायवर्ट

दिल्ली-NCR में रविवार को अचानक दिन में अंधेरा छा गया। धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के कारण मौसम बदला। मौमस में अचानक आए इस बदलाव के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मौसम खराब होने के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कम से कम दस फ्लाइट डायवर्ट की गई हैं। कई इलाकों से पेड़ गिरने की भी खबर है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा और छत्तीसगढ़ को अलर्ट रहने के लिए कहा है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते आई आंधी में यूपी में 65 लोगों की मौत हो गई थी। राजस्थान में भी 35 लोगों की मौत हुई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IbzVNv
via

Post a Comment

Previous Post Next Post