सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 102 अंक उछले, कर्नाटक के रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलने से शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 400 से ज्यादा और निफ्टी 102 अंक ऊपर है। हालांकि बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई लेकिन कर्नाटक चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलने के साथ ही बाजार में तेजी शुरु हो गई। निफ्टी पर टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाइटन, हिंडाल्को और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 2-3% की तेजी है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईओसी, टाटा मोटर्स और सिप्ला के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। एशियाई बाजारों से मिले जुले संकेतों के चलते भारतीय बाजारों की शुरुआत सुस्त हुई लेकिन चुनाव के रुझानों में बीजेपी के बहुमत के करीब पहुंचने से बाजार में उछाल आया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wGEvOd
via

Post a Comment

Previous Post Next Post