दलित के लिए सीएम की कुर्सी छोड़ने को तैयार: सिद्धारमैया, येदि बोले- हम 130 सीटें जीतेंगे

कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। राज्य की 222 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को होनी है। 8 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें मिलने की बात कही गई है। इस पर रविवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एग्जिट पोल की चिंता न करें और वीकेंड का लुत्फ उठाएं। हम फिर से सत्ता में लौट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, ''अगर पार्टी आलाकमान चाहें तो दलित के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हूं।'' वहीं, भाजपा के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हम 120 से 130 सीटें जीतकर बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IkmoPO
via

Post a Comment

Previous Post Next Post